श्री सनातन सामाजिक रक्षा मंच की अनूठी पहल, आत्मिक शांति की जा रही आध्यात्मिक यात्रा।


देवास। श्री सनातन सामाजिक रक्षा मंच (देवास) द्वारा अधिकमास (पुरुषोत्तम मास) के अवसर पर “सप्त सागर नौ नारायण यात्रा” का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया जा रहा है। संस्था अध्यक्ष कुंवर महेंद्र राजपूत के मार्गदर्शन एवं परम पूज्य पंडित श्री संदीप शास्त्री के कुशल संचालन में यह यात्रा लगातार श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति प्रदान कर रही है। यात्रा के अंतर्गत प्रतिदिन देवास से टवेरा वाहनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को उज्जैन धाम ले जाया जा रहा है, जहां वे सप्त सागर एवं नौ नारायण के दिव्य दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। संस्था द्वारा यात्रियों के लिए आरामदायक यात्रा और आवश्यक सुविधाओं की विशेष व्यवस्था की गई है। दर्शन के पश्चात सभी श्रद्धालु शाम तक सकुशल अपने घर लौट रहे हैं।




यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने बताया कि वे पिछले तीन वर्षों से इस यात्रा में सम्मिलित हो रहे हैं और उन्हें आत्मिक शांति एवं बाबा महाकाल की विशेष कृपा का अनुभव हुआ है। कई श्रद्धालुओं ने अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने की बात भी कही। यात्रियों ने पंडित संदीप शास्त्री एवं संस्था का आभार व्यक्त करते हुए इस पहल को सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। संस्था ने अधिकमास में अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से यात्रा में शामिल होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है। यात्रा में पंजीयन एवं जानकारी के लिए पं. संदीप शास्त्री से मोबाइल नंबर 7974531063 एवं 8359946955 पर संपर्क किया जा सकता है।



Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा