उज्जैन पुलिस का बड़ा प्रहार: 1 किलो एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, महाराष्ट्र में खपाने की थी साजिश
भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा । उज्जैन पुलिस ने दो तस्करों को गिरफतार कर इनके पास से एक किलो एमडी ड्रग्स और एक कार सहित दो मोबाइल जब्त किये। यह ड्रग्स मप्र से महाराष्ट्र ले जायी जा रही थी। इस मामले में दो लोग फिलहाल फरार है।
आज दोपहर को पुलिस कन्ट्रोल रूम मे एस पी प्रदीप शर्मा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आज चिमनगंज मंडी पुलिस ने नशें के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए आगर रोड स्थित गरोठ पुल के नीचे चेकिंग के दौरान एक कार को रोक कर तलाशी ली तो उसमें एक बेग में छुपा कर रखा गया एक किलो एमडी ड्रग्स मिला।
पुलिस ने इस मामले में महाराष्ट्र नागपुर निवासी पंकज चरडे और बिहार में रहने वाले अमित तिवारी नामक युवकों को गिरफतार किया है। जिन्होंने पूछताछ में बताया कि एमडी ड्रग्स मन्दसौर से लेकर नागपुर महाराष्ट्र ले जा रहे थे। वहीं पुलिस ने ड्रग्स के अलावा एक कार और दो मोबाइल भी बरामद किए हैं। एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि जब्त ड्रग्स की कीमत 15 लाख रुपए से अधिक है। वहीं एक साल में पुलिस दो करोड़ रुपए से अधिक के अलग-अलग ड्रग्स जब्त कर चुकी है ।



Comments
Post a Comment