सिंहस्थ 2028 की तैयारियां अब तेज हो गई हैं।
भारत सागर न्यूज/देवास। देवास पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित बैठक में डीआईजी नवनीत भसीन ने सभी थाना प्रभारियों को प्रशिक्षण, सेवा भाव और श्रद्धालुओं के प्रति सौम्य व्यवहार के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सिंहस्थ केवल कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की सेवा का अवसर है। पुलिस कर्मियों को नई व्यवस्थाओं, सड़क नेटवर्क और घाटों की जानकारी देकर बेहतर प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
बाबा महाकाल की नगरी में आने वाले हर श्रद्धालु को बेहतर अनुभव मिले, इसके लिए पुलिस विभाग अभी से तैयारियों में जुट गया है। 🙏✨




Comments
Post a Comment