फ्रॉड किए गए 25 हजार रुपए पीड़ित के खाते में वापस कराए




भारत सागर न्यूज/हाटपीपल्या/संजू सिसोदिया। पुनीत गेहलोद द्वारा जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन साइबर के तहत लोगों को फ्रॉड की गई राशि वापस मिल रही है। 




ऐसे ही एक मामले में एक फरियादी के 25000 रुपए पुलिस ने वापस खाते जमा करवाए। पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 फरवरी को आवेदक पीयूष पाटीदार निवासी हाटपीपल्या ने साइबर फ्रॉड के जरिए 25000 रुपए ठगे जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। 




शिकायत पर साइबर सेल ने एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर सतत मॉनिटरिंग की। इसके माध्यम से 11 जून को आवेदक के खाते में संपूर्ण राशि 25 हजार रुपए वापस कराए गए।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा