40 लाख की सनसनीखेज चोरी का खुलासा: मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 6 लाख के सोने के आभूषण व नकदी बरामद




भारत सागर न्यूज/नागदा/संजय शर्मा। नागदा पुलिस ने सूने मकान में हुई 40 लाख रुपये की बड़ी चोरी का पर्दाफाश करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से करीब 6 लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण तथा 70 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस की सतर्कता, तकनीकी जांच और लगातार 7 दिनों तक चली मेहनत के बाद इस बड़ी वारदात का खुलासा संभव हो सका।




पुलिस के अनुसार थाना नागदा क्षेत्र में एक सूने मकान से सोने-चांदी के आभूषण चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक उज्जैन के निर्देशन में विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की गई। टीम ने नागदा, उज्जैन, धार, इंदौर और आसपास के क्षेत्रों में सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाले तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान की। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी तन्वीर उर्फ रऊफ (26 वर्ष), निवासी ग्राम सिंगपुर, थाना गंगावदा, जिला बड़वानी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर सूने मकान को निशाना बनाकर चोरी करना स्वीकार किया।




आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी गया माल बरामद करते हुए सोने के आभूषण एवं 70 हजार रुपये नकद जब्त किए हैं। मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है और पुलिस द्वारा संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी नागदा सहित विशेष जांच टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनकी सतर्कता और तकनीकी अनुसंधान से पुलिस को बड़ी सफलता मिली।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा