राज्यसभा चुनाव विवाद: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होने पर कांग्रेस का 5 घंटे धरना, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
कांग्रेस धरना प्रदर्शन
भारत सागर न्यूज/देवास। देवास में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र खारिज होने के विरोध में बुधवार को शहर कांग्रेस ने पुष्कर मंडूक तालाब के पास धरना प्रदर्शन किया।
इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। करीब पांच घंटे तक चले इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
कांग्रेस नेताओं ने नामांकन पत्र खारिज किए जाने की घटना को लोकतंत्र की हत्या बताते हुए इसे इतिहास का काला दिन करार दिया। उनका आरोप है कि भाजपा ने सुनियोजित साजिश के तहत कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन निरस्त करवाया है, जिससे लोकतांत्रिक मूल्यों को ठेस पहुंची है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि, वह इस मुद्दे पर लगातार आवाज उठाती रहेगी और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी। धरने में जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने की मांग की।



Comments
Post a Comment