नीट पुनर्परीक्षा: प्रशासन की कड़ी निगरानी, 5 परीक्षा केंद्रों पर विशेष व्यवस्थाएं
भारत सागर न्यूज/देवास। देवास में रविवार को आयोजित नीट पुनर्परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। जिले के 5 परीक्षा केंद्रों पर दो हजार से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। सभी केंद्रों पर सुरक्षा, यातायात और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के विशेष इंतजाम किए गए।
नीट परीक्षा से जुड़े पूर्व विवाद और पेपर लीक प्रकरण के बाद इस बार प्रशासन किसी भी तरह की लापरवाही से बचने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है। पुलिस प्रशासन सभी परीक्षा केंद्रों पर लगातार निगरानी बनाए हुए है और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है।
परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन द्वारा परिवहन व्यवस्था भी की गई। शासकीय विधि महाविद्यालय, मक्सी रोड स्थित परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए दो बसों की व्यवस्था की गई थी। हालांकि अधिकांश विद्यार्थी अपने निजी वाहनों से परीक्षा केंद्र पहुंचे।
प्रशासन का कहना है कि परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।




Comments
Post a Comment