सर्व प्रयास सामाजिक संस्था ने 60 जरूरतमंद बच्चों को वितरित की पाठ्य सामग्री किट।
भारत सागर न्यूज/नागदा। सर्व प्रयास सामाजिक संस्था द्वारा लगातार पांचवें वर्ष भी नया स्कूल सत्र शुरू होने के उपपक्ष में 60 जरूरतमंद बच्चों को पाठ्य सामग्री किट वितरित की गई। किट में स्कूल बैग, कॉपियां, टिफिन, पानी की बोतल, कंपास बॉक्स, पेन एवं जूते शामिल थे।
संस्था अध्यक्ष ज्योति शर्मा बृजवासी ने बताया कि जिन बच्चों को यह किट प्रदान की गई है, उनमें से कई बच्चों के माता-पिता नहीं हैं तथा कुछ बच्चों के परिवारों की आर्थिक स्थिति अत्यंत कमजोर है। संस्था की सभी बहनों ने आपसी सहयोग से फंड एकत्रित कर इन बच्चों की सहायता की है।
संस्था की सातों शाखाओं मैं आर्थिक रूप से कमजोर एवं पितृ विहीन बालिकाओं को भरण पोषण की जिम्मेदारी ले रखी है संस्था उनकी शिक्षा स्वास्थ्य त्यौहार एवं शादी होने तक यथासंभव मदद करती हैकृ नागदा महिदपुर सिटी, उज्जैन, खाचरोद, महिदपुर रोड, घटिया, घोसला एवं बड़ोदरा (गुजरात) कृ में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर जरूरतमंद बच्चों को पाठ्य सामग्री किट उपलब्ध कराई जाएगी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. सोनाली चैधरी एवं सोनाली गुर्जर, सुनीता जैन, घोंसला से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन इशिता शर्मा ने किया तथा आभार प्रदर्शन कुमुद पायल ओझा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विशेष सहयोग संस्था संरक्षक सविता जी दुबे, इंद्र कुंवर शेखावत, उपाध्यक्ष अनुराधा गुर्जर, संगीता भारद्वाज, सचिव सीमा ओझा, कोषाध्यक्ष अनीता पंड्या एवं विद्या तिवारी, किरण शर्मा, काजल तिवारी, दीपाली शर्मा, भारती मालवीय, टीना व्यास, सरोज पोरवाल, चेतना उपाध्याय, प्रतिभा भावे, दुर्गा लीलानी, प्रमिला रघुवंशी, मंजू पांचाल, शालिनी शर्मा, अनीता प्रजापत, सुनीता गर्ग, पदमा सेठिया, अर्चना सोनी, विजयलक्ष्मी झा, कंचन चंदेल, कमलेश कच्छावा, रागिनी सोनी, कल्पना बोधगया, ज्योति ठाकुर एवं बालक बालिकाएं एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे।



Comments
Post a Comment