सोशल मीडिया के जरिए सरकार तक पहुंचाई मांगें, 8 जून को भोपाल में होगा घेराव




भारत सागर न्यूज/देवास। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत कार्यरत संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल लगातार जारी है। प्रांतीय आव्हान पर प्रदेशभर के लगभग 32 हजार संविदा स्वास्थ्यकर्मी अपनी लंबित मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। इसी क्रम में देवास जिले के 500 से अधिक संविदा कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल होकर अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे हैं। 




हड़ताल के चौथे दिन संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले मल्हार स्मृति उद्यान में कर्मचारियों ने एकत्रित होकर सोशल मीडिया अभियान चलाया। इस दौरान कर्मचारियों ने ट्विटर (एक्स) के माध्यम से प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को संदेश भेजकर अपनी लंबित मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग की। 




संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राजेश गुर्जर ने बताया कि लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर के संविदा कर्मचारी 8 जून को भोपाल पहुंचकर मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगे और अपनी मांगों के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन करेंगे। 




हड़ताल के कारण स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाएं एवं सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक मांगों का समाधान नहीं होगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। 




हड़ताल के दौरान भारतीय मजदूर संघ विभाग प्रमुख अजय उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष ज्ञानसिंह ठाकुर, जिलाध्यक्ष धनंजय गायकवाड, जिलामंत्री अमित पांडे, जिला कोषाध्यक्ष संतोष भावसार आदि उपस्थित रहकर सहयोग दिया। कार्यक्रम के दौरान जिले के सभी ब्लॉक अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में संविदा स्वास्थ्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और आंदोलन को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा