देवास में आबकारी-पुलिस की संयुक्त रेड, 84 बल्क लीटर अवैध शराब बरामद

- 79 हजार रुपये मूल्य की अवैध शराब जब्त,,,




भारत सागर न्यूज/देवास। देवास में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। जयप्रकाश नगर क्षेत्र में दबिश देकर टीम ने करीब 79 हजार रुपये मूल्य की अवैध शराब जब्त की है।




मुखबिर की सूचना पर पुलिस और आबकारी विभाग ने अमित राठौर के मकान की तलाशी ली, जहां से 84 बल्क लीटर अवैध शराब बरामद हुई। कार्रवाई के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।




पुलिस के मुताबिक आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। अधिकारियों ने कहा कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।



Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा