शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर होगा पौधारोपण




भारत सागर न्यूज/देवास। अमृत हरित महाअभियान के संबंध में आयुक्त दलीप कुमार ने बताया कि अमृत हरित महाअभियान के शुभारंभ एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर निगम के एकेवीएन पार्क मधुमिलन चौराहा पर शुक्रवार 5 जून को प्रात 8 बजे समारोह पूर्वक वृहद् स्तर पर पौधारोपण का कार्यक्रम होगा। 




इस संबंध मे आयुक्त ने निगम उपायुक्त जाकिर जाफरी, सहायक यंत्री जगदीश वर्मा, उद्यान विभाग से रवि पाटीदार, गोपाल परमार के साथ पौधारोपण किए जाने की व्यवस्थाओं को जायजा लिया एवं दिशा निर्देश दिए।




नालों की सफाई का शेष कार्य शीघ्र करें पूरा-आयुक्त -

वार्डाे में स्वच्छता को लेकर आयुक्त दलीप कुमार ने गुरूवार 4 जून को वार्डाे का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दरोगाओं को स्वच्छता के लिए कहा कि जिस प्रकार से वार्डाे में स्वच्छता की जा रही है उसमें और अधिक फोकस करें ताकि वार्डाे के साथ साथ व्यवसाईक क्षेत्रों मे स्वच्छता बनी रहे। 




खुले प्लाटों पर दरोगा भ्रमण कर चेक करें कि कचरा तो नही डल राह है। अगर कचरा डलता पाया जाता है तो पता करें कचरा कौन डाल रहा है ओर चालानी कार्रवाई करें। वहीं आयुक्त ने वार्ड 6,7,8 एवं 9 मे नालो का भी निरीक्षण कर सफाई कार्य को देखा। बरसाती पानी की निकासी को लेकर इन वार्डाे मे जिन नालों की सफाई नही हुई है उसे शीघ्रता से सफाई कार्य करवायें तथा नालों से निकलने वाली गाद को उठवायें जाने के निर्देश निगम उपयंत्री जितेन्द्र सिसोदिया एवं वार्ड दरोगा को दिए ताकि नागरिकों को बारिश मे किसी प्रकार कोई समस्या उत्पन्न ना हो।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा