भूमि आवंटन के बावजूद नहीं हुआ निर्माण कार्य शुरू ग्रामीणों ने उठाई मांग
भारत सागर न्यूज/खाचरौद/संजय शर्मा । उज्जैन जिले की खाचरौद तहसील के ग्राम बिरियाखेड़ी में उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। प्रशासन द्वारा 14 फरवरी 2025 को ग्राम की सर्वे क्रमांक 327 की 0.100 हेक्टेयर शासकीय भूमि उप स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण के लिए स्वास्थ्य विभाग को आवंटित किए जाने के बाद 24 फरवरी को कलेक्टर द्वारा आदेश जारी किया गया,
लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि स्वीकृति मिलने के बावजूद आज तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया। ग्रामवासियों व सरपंच के साथ किसान नेता बल्लु गुर्जर ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाया है कि पिछले दो वर्षों से पंचायत क्षेत्र में विकास कार्य बाधित हैं,
जिससे ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं और शासकीय योजनाओं के लाभ से वंचित हो रहे हैं। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि अन्य पंचायतों में उप स्वास्थ्य केंद्र बनकर तैयार हो चुके हैं,
जबकि बिरियाखेड़ी में भूमि आवंटन के बाद भी कार्य रुका हुआ है। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई तथा उप स्वास्थ्य केंद्र सहित अन्य विकास कार्यों को शीघ्र शुरू कराने की मांग की है।





Comments
Post a Comment