चेतक की याद में दौड़ेंगे अश्व, तैयारियां पूर्ण
- महाराणा प्रताप जयंती पर 17 जून को होगी घुड़दौड़ प्रतियोगिता
भारत सागर न्यूज/देवास। महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी चेतक घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन समिति के सदस्य धर्मेन्द्रसिंह बैस ने बताया कि संरक्षक विधायक गायत्रीराजे पवार के मार्गदर्शन में हल्दीघाटी युद्ध में भारत की आन-बान-शान के प्रतीक महान साहसी एवं फुर्तीले घोड़े चेतक को समर्पित यह प्रतियोगिता 17 जून को भोपाल बायपास स्थित सेंट्रल इंडिया स्कूल के सामने आयोजित होगी।
प्रतियोगिता का शुभारंभ दोपहर 2 बजे से किया जाएगा। धर्मेन्द्रसिंह बैस ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। प्रथम पुरस्कार विजय पंडित की ओर से, द्वितीय पुरस्कार नवीनसिंह सोलंकी की ओर से प्रदान किया जाएगा। वहीं अन्य विजेताओं को वीरेन्द्र सिंह ठाकुर की ओर से शील्ड एवं मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा वीरेंद्र सिंह ठाकुर सरपंच पटलावदा की ओर से सभी प्रतिभागियों का सम्मान भी किया जाएगा।
आयोजन को सफल बनाने में करणी सेना प्रदेशाध्यक्ष विशाल रघुवंशी (चिंटू), महाराणा प्रताप सेना के ठाकुर राजेन्द्र सिंह बैस, स्टाम्प वेंडर राहुल पाटीदार, नाना बैस, आनंद कोठारी, दौलतसिंह दरबार कलमा, विजयसिंह दरबार पटलावदा, बसंत सिंह दरबार टोंककलां, गोपाल पहलवान, राहुल चौहान, युसूफ भाई, राजेश राठौड़ भौंरासा तथा अशोक प्रजापत भौंरासा विशेष सहयोग प्रदान करेंगे। समिति के सचिन भौंसले, नितिन जलोदिया, अजयसिंह गौड़, आनंदसिंह, विश्वराज सिंह बैस, चिंटू बैस एवं मयूरसिंह बैस ने क्षेत्र के खेल प्रेमियों, घुड़सवारों एवं आमजन से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। आयोजकों का कहना है कि यह प्रतियोगिता केवल खेल आयोजन नहीं, बल्कि वीरता, साहस और स्वाभिमान के प्रतीक महाराणा प्रताप एवं उनके प्रिय अश्व चेतक की स्मृति को समर्पित एक प्रेरणादायी आयोजन है।



Comments
Post a Comment