पीएम स्वनिधि योजना का लाभ हर पात्र हितग्राही क़ो मिले




भारत सागर न्यूज/नागदा। भारत सरकार की अति अति महत्वपूर्ण योजना जिससे हमारा देश आत्मनिर्भर भारत हो सके सरकार की प्रधानमंत्री स्वनिधि (पीएम स्वनिधि) योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने हेतु 1 जून से 30 जून 2026 तक विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य शहर के रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों, छोटे दुकानदारों एवं स्वरोजगार से जुड़े लोगों को आसान ऋण सुविधा उपलब्ध कराकर उनके व्यवसाय को सशक्त बनाना है।




नपाध्यक्ष श्रीमती संतोष ओ.पी. गेहलोत ने बताया कि भारत सरकार द्वारा पीएम स्वनिधि योजना की अवधि मार्च 2030 तक बढ़ा दी गई है। योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को प्रथम चरण मे 15 हजार,उसके बाद इस लोन क़ो पूरी तरह चूका देने के बाद 25 हजार एवं अंत मे दूसरा लोन भी चूका देने के बाद 50 हजार रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने सभी पार्षदों एवं जनप्रतिनिधियों से अपने-अपने वार्डों में पात्र हितग्राहियों को चिन्हित कर योजना का लाभ दिलाने में सहयोग करने की अपील की।




योजना के अंतर्गत सब्जी, फल, फूल एवं अन्य सामग्री विक्रेता, रेहड़ी-पटरी व्यवसायी, पान दुकान संचालक, सिलाई कार्य करने वाले, ब्यूटी पार्लर, जेंट्स पार्लर संचालक सहित अन्य लघु व्यवसायी आवेदन कर सकते हैं। आवेदक की आयु 18 से 55 वर्ष के बीच होना आवश्यक है।



आवेदन हेतु आधार कार्ड (आधार से लिंक मोबाइल नंबर सहित), बैंक पासबुक, पैन कार्ड, समग्र आईडी, व्यवसाय करते हुए फोटो एवं दो पासपोर्ट साइज फोटो आवश्यक हैं। इच्छुक हितग्राही नगर पालिका परिषद नागदा के कक्ष क्रमांक 112 स्थित एनयूएलएम शाखा में संपर्क कर आवेदन जमा कर सकते हैं।
नपाध्यक्ष श्रीमती गेहलोत ने शहर के सभी पात्र व्यवसायियों से इस अवसर का लाभ उठाकर अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए योजना में आवेदन करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि नगर पालिका का उद्देश्य अधिक से अधिक जरूरतमंद हितग्राहियों तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। आत्म निर्भर भारत की दिशा मे सरकार की यह अति महत्वपूर्ण योजना है, जिससे कई व्यवसायी लाभान्वित हुए है  इसलिए इस योजना क़ो अब 2030 तक बड़ा दिया है |

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा