कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पहुंचे उज्जैन प्रशिक्षण शिविर में हुये शामिल प्रदेश सरकार पर बोला हमला
भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा । मघ्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने उज्जैन में केन्द्र और प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि मप्र को भ्रष्टाचार के केंसर ने जकड़ रखा है।
मप्र कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी उज्जैन में आयोजित कांग्रेस के जिला प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने आयें थे। इस दौरान उन्होंने मिडिया के साथ बातचीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि आज़ देश और प्रदेश के साथ आमजन संकट में है।
भारत और अमेरिका के बीच हुई डील ने किसानों की कमर तोड कर रख दी है। जीतू पटवारी ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मघ्य प्रदेश को भ्रष्टाचार के केंसर ने जकड़ रखा है। वहीं वल्लभ भवन में पांचवीं मंजिल से लेकर नीचे नींव तक भ्रष्टाचार फैला हुआ है। यहां पर तबादले के नाम पर भ्रष्टाचार का उघोग चल रहा है। आपने सिंहस्थ निर्माण कार्य में भी भ्रष्टाचार होने की बात कही और बोला कि कांग्रेस भ्रष्टाचार का पोस्टमार्टम करके श्वेत-पत्र जारी करेंगी।



Comments
Post a Comment