छह दिन से लापता मजदूर तेजू निहाल, अब तक नहीं लगा सुराग, पुलिस कर रही जांच

भारत सागर न्यूज/देवास। जिले के थाना सोनकच्छ क्षेत्र अंतर्गत गंधर्वपुरी फाटे से एक व्यक्ति के लापता होने का मामला सामने आया है। गुमशुदा की पत्नी ने थाने पहुंचकर अपने पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार, पाल नगर निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि वह मजदूरी का कार्य करती है। 




उसकी पुत्री बब्ली की सगाई 1 जून 2026 को राजेंद्र नगर, पिपल्या बक्सु में आयोजित की गई थी। सगाई समारोह में वह अपने पति तेजू पिता भीमसिंह निहाल के साथ शामिल होने गई थी। महिला के अनुसार, सगाई कार्यक्रम समाप्त होने के बाद दोनों देवास की ओर लौट रहे थे। इस दौरान उसके पति ने शराब का सेवन कर रखा था। 




शाम करीब 5 बजे गंधर्वपुरी फाटे पर पति ने उसे बस में बैठाकर घर जाने के लिए कहा और स्वयं मोटरसाइकिल क्रमांक MP 09 JT 2819 से देवास की ओर रवाना हो गया। महिला बस से अपने घर पाल नगर पहुंच गई, लेकिन उसके पति घर वापस नहीं लौटे। प्रारंभ में उसे लगा कि वे कहीं चले गए होंगे और वापस आ जाएंगे, क्योंकि इससे पहले भी एक बार वे घर छोड़कर जा चुके थे। हालांकि घटना के छह दिन बीत जाने के बाद भी उनका कोई पता नहीं चल सका है। गुमशुदा तेजू निहाल अपने साथ मोटरसाइकिल भी लेकर गए थे। परिजनों की शिकायत पर थाना सोनकच्छ पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। जिस किसे भी उक्त व्यक्ति के बारे मै जानकारी लगे वह मो. न.  8815088404 पर बता सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा