उद्देश्य-सत्संग से समाज सुधार तक: संत रामपाल महाराज




भारत सागर न्यूज/संजू सिसोदिया/देवास (भाटखेड़ी)। गांव में जगतगुरु संत रामपाल महाराज के पावन सानिध्य में विशाल सत्संग और नाम दीक्षा समारोह का धाकड़ धर्म शाला में सफल आयोजन किया गया। इस आध्यात्मिक समागम में भाट खेड़ी और आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पंडाल में अनुशासन, स्वच्छता और सेवा का अद्भुत नजारा देखने को मिला।




सत्संग का मुख्य ज्ञान :- मानव जीवन का मूल उद्देश्य
​सत्संग के दौरान संत रामपाल महाराज के अनमोल आध्यात्मिक वचनों का प्रसारण किया गया। सत्संग में बताया गया कि

मानव जीवन की अनमोलता:- मानव शरीर केवल भौतिक सुखों या धन कमाने के लिए नहीं मिला है, बल्कि इसका मूल उद्देश्य पूर्ण परमात्मा की भक्ति करके जन्म-मरण के दीर्घकालीन चक्र से मुक्ति (मोक्ष) पाना है।

एक परमात्मा की भक्ति:- सभी पवित्र शास्त्रों (वेदों, गीता, कुरान, गुरु ग्रंथ साहिब) के प्रमाणों से यह सिद्ध किया गया कि संपूर्ण ब्रह्मांड का निर्माता एक ही परमेश्वर (कबीर साहेब) है, और हमें उसी एक अविनाशी परमात्मा की साधना करनी चाहिए।




धार्मिक शास्त्रों के ठोस प्रमाण -

​संत रामपाल महाराज का ज्ञान पूरी तरह शास्त्रों पर आधारित है, जिसे इस सत्संग में भी विशेष रूप से रेखांकित किया गया:
​श्रीमद्भगवद्गीता के अध्याय 15 श्लोक 1 से 4 और अध्याय 18 श्लोक 62 के अनुसार, उस परम शांति और सनातन स्थान को पाने के लिए 'तत्त्वदर्शी संत' की खोज करने को कहा गया है।
​ऋग्वेद और अन्य वेदों के प्रमाणों से यह साबित किया गया कि परमात्मा साकार है और वह अपने साधक के घोर पापों को भी नष्ट कर सकता है।

सत्संग से समाज सुधार :- धरातल पर बदलाव
​इस सत्संग का सबसे बड़ा प्रभाव समाज सुधार के रूप में देखने को मिला। संत के ज्ञान से प्रेरित होकर समाज में निम्नलिखित क्रांतिकारी बदलाव आ रहे हैं:




सच्ची भक्ति और पाखंड मुक्ति:- लोग रूढ़िवादिता, अंधविश्वास और व्यर्थ के पाखंडों को छोड़कर शास्त्रों के अनुसार मर्यादा में रहकर सच्ची भक्ति अपना रहे हैं।

नशा मुक्ति अभियान :- सत्संग के प्रभाव से हजारों युवाओं और बुजुर्गों ने बीड़ी, सिगरेट, शराब, गुटखा जैसे हर प्रकार के जानलेवा नशे को हमेशा के लिए त्यागने का संकल्प लिया।

दहेज मुक्त समाज (रमैनी):- संत रामपाल जी के शिष्य बिना किसी दान-दहेज और फिजूलखर्ची के मात्र 17 मिनट में 'रमैनी' (अति सरल विवाह) करते हैं, जिससे समाज से दहेज जैसी कुप्रथा का अंत हो रहा है।

नैतिकता (चोरी व ठगी से दूरी) :- भक्तों को पाठ पढ़ाया जाता है कि पर-धन मिट्टि समान है। समाज में ईमानदारी, चोरी न करना और किसी के साथ धोखा न करने के कड़े नैतिक नियमों का पालन किया जाता है।

किसानों के लिए विशेष संदेश (पाइप और मोटर की सुरक्षा):- 
ग्रामीण परिवेश और किसान भाइयों को विशेष रूप से समझाया गया कि खेती-किसानी करते समय किसी दूसरे किसान के हक का पानी मारना (चोरी करना) या किसी की पाइप-मोटर को नुकसान पहुंचाना घोर पाप की श्रेणी में आता है। ईमानदारी से की गई खेती ही फलीभूत होती है।

सत्संग के अंतिम चरण में नए श्रद्धालुओं ने इस विचारधारा से प्रभावित होकर पूर्णतः- निशुल्क नाम दीक्षा  ग्रहण की।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा