जागृति संगठन द्वारा आष्टा ब्लॉक में चार अनाज बैंक किए स्थापित ।
- अनाज बैंक में अनाज जमा करने से लोगों की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित होगी ,बलवान सिंह ठाकुर।
भारत सागर न्यूज/आष्टा। ब्लॉक स्तरीय जागृति संगठन समुदाय और उनके नेतृत्व कर्ता के ज्ञान नेतृत्व कौशल एवं संगठन प्रबंधन कौशल को बढ़ाने युवा और महिला नेताओं की क्षमता निर्माण सामुदायिक विकास प्रक्रिया में उनकी सक्रिय भागीदारी और जन संगठन को सुदृढ़ बनाने पर काम किया है
स्थानीय नेतृत्व का निर्माण करने महिलाओं की भागीदारी और उनके सशक्तिकरण के लिए निर्णय लेने को बढ़ावा देने और विभिन्न स्तरों पर सामूहिक कार्यवाही और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए जमीनी स्तर पर सार्थक हस्तक्षेप किया है संगठन द्वारा समुदाय एवं सरकारी अधिकारियों के मध्य अच्छे संबंध स्थापित करने एवं इसके सहारे सामुदायिक मुद्दों को सामूहिक रूप से सरकार के समक्ष रखने एवं उनका समाधान करने में भी जागृति संगठन सफल रहा है।
संगठन द्वारा महिला हिंसा के विरुद्ध महिला अधिकार शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य एवं स्वच्छता व शिक्षा के प्रति समुदाय में जागरूकता का कार्य किया है समुदाय के किसानों को जैविक खेती की विधियां एवं सतत कृषि के लिए इसके महत्व के प्रति जागरूक करने में सफलता प्राप्त की है विभिन्न सामूहिक कार्यों और सहयोगों के परिणाम स्वरूप विभिन्न पंचायत में संगठन संगठन के लोगों की खासकर महिलाओं की ग्राम सभा में भागीदारी बढ़ाई है। गरीब व वंचित समूह के लिए विभिन्न सरकारी सेवाओं तक पहुंच के लिए समुदाय को संगठित किया है गरीब वंचित लोगों के लिए स्थाई आजीविका सुनिश्चित की गई है और सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलवाया है। जागृति संगठन और सामुदायिक समूहों के सहयोग से विभिन्न स्थाई मॉडल स्थापित किए गए हैं जो संगठन के सदस्यों के लिए लाभदायक सिद्ध होंगे।



Comments
Post a Comment