बहुराष्ट्रीय कंपनी लैंक्सेस के बेंजाइन डाइड के एचसीएल टैंक में लगी आग, बाहर तक नजर आई लपटे

- ग्रेसिम सहित उद्योग की दमकलों ने 1 घण्टे की मशक्कत के बाद पाया काबू,,,,
- आधे घण्टे तक प्रशासन को भी गेट पर ही रखा खड़ा,,,,




भारत सागर न्यूज/नागदा/संजय शर्मा । नागदा में संचालित बहुराष्ट्रीय कंपनी के लैंक्सेस उद्योग में बुधवार रात लगभग 9:30 बजे आग लग गई। आग की चपेट में उद्योग का एफएफ और एचसीएल प्लांट आ गया। जिससे आग की लपटें बाहर तक आ गई। आग लगने के कारण उद्योग की बिजली व्यवस्था प्रभावित हो गई और परिसर में अंधेरा छा गया। 




घटना के चलते उद्योग का उत्पादन भी प्रभावित हुआ। उधर, प्रबंधन ने दावा किया है कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल एवं सुरक्षा दल मौके पर जुटे हुए थे और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में कर लिया गया। अभी तक किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। उद्योग प्रबंधन के वरिष्ठ अधिकारी भी प्लांट पहुंच गए हैं और स्थिति पर लगातार निगरानी रखे हुए हैं। उल्लेखनीय है कि उद्योग में कार्बनिक रसायनों का उत्पादन किया जाता है। बता दे उद्योग में 15 दिन में यह दूसरी घटना है। इसके पहले दुर्घटना में 2 श्रमिक घायल हो गए थे।




मिली जानकारी के अनुसार उद्योग के बेंजाइन डाइड के एचसीएल टैंक में आगजनी हुई, जो कुछ देर में ही बढ़ गई और उद्योग की बिजली भी गुल हो गई। मोके पर लैंक्सेस सहित आसपास की दमकल पहुची ओर एक घण्टे में आग पर काबू पाया। दुर्घटना में कोई जनहानि की सूचना नही है। परंतु आग की लपटें बाहर तक नजर आने से आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल हो गया, क्योकि यहां विभिन्न केमिकल का उत्पादन होता है।




प्रशासन को भी बाहर रखा खड़ा -

दुर्घटना की सूचना उद्योग अधिकारी द्वारा किसी भी प्रशासनिक अमले को नही दी गई। पुलिस को भी सूचना नही हुई। जब आग की लपटें नजर आई तो लोगो ने प्रशासन और पुलिस को सूचना दी। मोके पर नायब तहसीलदार सुभाष सुनहरे और बिरलाग्राम थाना प्रभारी जितेंद्र पाटीदार पहूचे तो उन्हें भी गेट पर ही आधे घण्टे तक खड़ा रखा। यहां तक को नपा की दमकल को भी अंदर नही जाने दिया गया। पाटीदार ने उद्योग को नोटिस देने की बात कही।

15 दिन पहले दो श्रमिक हुए थे घायल -

बता दे कि 15 दिन पहले ही मिनी लिफ्ट पर कार्य करते 2 श्रमिक नीचे गिर कर घायल हो गए थे। जिसमें एक श्रमिक ओमकार का उपचार इंदौर में चला। हेल्थ एवं सेफ्टी विभाग के हिमान्शु सोलोमन ने जांच की थी। जिसमे मिनी लिफ्ट का पार्ट टूटा होने के बाद भी उस पर पेंटिंग करने के बात सामने आई थी। इस पर विभाग ने उद्योग को नोटिस भी दिया है।

कारणों की जांच की जा रही है -

यूनिट मैन्युफैक्चरिंग हेड सुनील कुमार गुलाटी ने बताया कि उद्योग के एक हिस्से में आग लगने की घटना हुई थी। उद्योग के सुरक्षा विभाग एवं आपातकालीन टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया गया है।
घटना में किसी प्रकार की जनहानि या कोई कर्मचारी घायल नही हुआ है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। जांच पूर्ण होने के पश्चात विस्तृत एवं तथ्यात्मक जानकारी साझा की जाएगी।सभी संबंधित विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा