अन्तराज्यीय सायबर ठग गिरोह का खुलासा तीन शातिर सदस्य गिरफ्तार ठगी होने पर हुआ खुलासा




भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा । उज्जैन पुलिस ने ठगी के अनोखे मामलों का खुलासा करते हुए अंतराज्यीय ठगी गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफतार किया है।जो सायबर फ्रॉड के जरिए गोल्ड शो रूम से सोने की खरीद कर आन लाइन पेमेंट कर देते है। गिरोह का मास्टरमाइंड दिल्ली का रहने वाला है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।




उज्जैन पुलिस कन्ट्रोल रूम में देर शाम में एस पी प्रदीप शर्मा ने मामले  खुलासा करते हुए बताया की उज्जैन के चार गोल्ड शो रूम मालिकों ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उनके बैक खाते को होल्ड कर दिया गया है। उन्होंने पुलिस को एक मोबाइल नंबर भी दिया।पुलिस ने इस मोबाइल नंबर के आधार पर जांच पड़ताल शुरू की ।जिसके जरिये उनके खाते में रूपए आयें थे। 




पुलिस ने इसी आधार पर कार्यवाही करते हुए जबलपुर में रहने वाले कशिश बढानी, राहुल गुप्ता और अनिमेष वर्मा कों पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। जिन्होंने पूछताछ में बताया कि वह साइबर ठगी के रुपयों से सोने की आन लाइन खरीदी करते थे। इस दौरान उन्होंने उज्जैन के चार गोल्ड शो रूम से लाखों रुपए के सोने की खरीदारी की है । 




एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि गिरोह के सदस्य मोबाइल अपडेट कराने के नाम पर सायबर ठगी करते थे और उसी रकम से आन लाइन पेमेंट कर सोना खरीद कर लेते थे। गिरोह का मास्टरमाइंड दिल्ली का रहने वाला है। वह और उसके साथी फिलहाल फरार है।जिनकी गिरफतारी पर दस दस हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा