इंडस्ट्रियल पार्क में मिले गाय के अवशेष, हिंदू संगठनों में आक्रोश; नगर निगम पर लापरवाही के आरोप

 गाय के अवशेष




भारत सागर न्यूज/देवास।
देवास के इंडस्ट्रियल पार्क में गाय के अवशेष मिलने से हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखने को मिली। सूचना मिलते ही कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। विश्व हिंदू परिषद व हिंदू संगठन के भारत यादव ने बताया कि गाय के अवशेष दो घंटे से अधिक समय से पार्क में पड़े हुए थे, लेकिन उन्हें हटाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई।




उन्होंने कहा कि यह पार्क नàगर निगम के अधीन है और यहां प्रतिदिन सैकड़ों बच्चे खेलने, युवा व्यायाम करने तथा स्थानीय नागरिक घूमने आते हैं। ऐसे में सार्वजनिक स्थान पर गाय के अवशेष पड़े रहना निगम कर्मचारियों की गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। संगठन ने इसे धार्मिक भावनाओं से जुड़ा विषय बताते हुए नाराजगी व्यक्त की।




मौके पर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने अवशेष हटाने की व्यवस्था करवाई। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए नगर निगम से नियमित निगरानी और त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा