साधु की संदिग्ध मौत का मामला परिजनों ने जताई हत्या की आंशका समाघि से निकाला गया शव...
भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा । मंगलनाथ मंदिर क्षेत्र स्थित मलानी बाबा की कुटिया में रहने वाले साधु गंगेश्वरी महाराज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। साधु के निधन के बाद उन्हें कुटिया के पीछे समाधि दे दी गई थी।भाई ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है।
चिमनगंज मंडी पुलिस के अनुसार जावरा के पीपली बाजार निवासी अनिल जोशी ने 17 जून को शिकायत दर्ज कराई कि उनके भाई सुनील जोशी ने संन्यास लेने के बाद गंगेश्वरी महाराज नाम धारण कर लिया था और वे मंगलनाथ क्षेत्र की मलानी बाबा कुटिया में रहते थे।
भाई के मुताबिक करीब 10 दिन पहले उनकी अपने भाई सुनील से आखिरी बार बातचीत हुई थी। इसके बाद उनका मोबाइल बंद आने लगा और उनसे संपर्क पूरी तरह टूट गया। इसके बाद भाई की तलाश में उज्जैन पहुंचे अनिल जोशी ने कुटिया और आसपास के लोगों से जानकारी ली।
इस दौरान उन्हें बताया गया कि गंगेश्वरी महाराज का करीब 10 दिन पहले निधन हो गया था और उन्हें कुटिया के पीछे ही समाधि दे दी गई थी। यह जानकारी मिलने के बाद परिजनों को मामला संदिग्ध लगा और उन्होंने पुलिस को शिकायत दर्ज कराते हुए हत्या की आंशका जताई इसके बाद पुलिस ने समाधि खुदवा कर शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। चिमनगंज मंडी थाना प्रभारी विवेक कनोडिया ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल गई है और पुलिस इस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है।




Comments
Post a Comment