रागों की सुरमयी छटा के साथ संपन्न हुआ दो दिवसीय पं. कुमार गंधर्व समारोह




भारत सागर न्यूज/देवास। मल्हार स्मृति मंदिर में आयोजित दो दिवसीय पंडित कुमार गंधर्व समारोह का रविवार को भव्य समापन हुआ। 




उस्ताद अलाउद्दीन खाँ संगीत एवं कला अकादमी, जिला प्रशासन, नगर निगम देवास एवं पं. कुमार गंधर्व प्रतिष्ठान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस समारोह में शास्त्रीय संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।




समारोह के अंतिम दिन इंदौर की गायिका पूर्वी निमगांवकर ने राग रागेश्री की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। इसके बाद दिल्ली के ख्यात गायक अविनाश कुमार ने राग मारु बिहाग, ठुमरी और मराठी अभंग प्रस्तुत कर खूब सराहना बटोरी। 




कार्यक्रम की अंतिम प्रस्तुति में पं. अतुल उपाध्ये और पं. विवेक सोनार की वायलिन-बांसुरी जुगलबंदी ने श्रोताओं को संगीत के आध्यात्मिक संसार से जोड़ दिया।




दो दिवसीय समारोह ने देवास की समृद्ध संगीत परंपरा को नई ऊंचाई देते हुए शास्त्रीय संगीत प्रेमियों को अविस्मरणीय अनुभव प्रदान किया।





Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा