देवास कलेक्टर साहब को ग्राम आगरोद मे बलाई समाज के मांगीलाल रमेश और सेवाराम की जमीन विवाद को लेकर आवेदन दिया गया।
भारत सागर न्यूज/देवास। आज दिनांक 23/06/26 को ग्राम आगरोद तहसील टोकखुर्द देवास मे बलाई समाज और सेंधव समाज की एक मेर होने के कारण सेंधव समाज द्वारा नक्शा एवं जमीन अपने कब्जे मे करली गई, गरीब परिवारों अपने जमीन वापिस मांग रहा है तो दादागिरी बता कर भगा दिया जाता है,
ज़ब की जमीन का पट्टा रजिस्ट्री एवं तीनो भाई के नाम है जमीन सन 1984 से इंद्रा जी के द्वारा गरीब परिवार को दी गई थी लेकिन दबंग लोगो द्वारा सीमांकन करने के नाम पर पटवारी एवं तहसील दार व सेंधव समाज के दबंग लोगो सूज बुझ से जमीन तक कब्जे मे करली गई,
नक्शा तक चेंज गया। जहाँ तीन हिस्से थे वहा चार हो गए अन्य लोगों के द्वारा पैसे मांगे जाते है जो परिवार नहीं दे पाता है ऊपर से दबाव डालते है उनके सीमांकन नहीं करते है बलाई समाज ने कलेक्टर देवास से मांग की है की उनकी जमीन उनको वापिस दी जाये और नक्से मे सुधार किया जाये और परिवार के सभी सदस्यों के नाम चढ़ाकर कर इंसानियत का परिचय दे।
जो भी ईसमे दोषी है पाए जाये उनके ऊपर सख्त करवाई की जाये अगर जल्द कोई एक्शन नहीं लिया गया तो जल्द बलाई समाज द्वारा बड़ा आंदोलन एवं कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया जायेगा यह हालत है आज भी गाँव मे आगरोद तहसील टोकखुर्द जिला देवास मप्र....





Comments
Post a Comment