बैस ने किया नाले की सफाई कार्य का निरीक्षण
भारत सागर न्यूज/देवास। आगामी वर्षाकाल को दृष्टिगत रखते हुए महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल के निर्देश पर निगम स्वास्थ्य समिती अध्यक्ष धर्मेन्द्रसिह बैस के द्वारा निगम द्वारा की जा रही बडे नालों की सफाई कार्य के अन्तर्गत भोपाल चौराहा से नाहर दरवाजा तक के नाले का निरीक्षण किया गया।
बैस ने बताया कि निगम द्वारा वर्षा पूर्व निगम सीमा क्षेत्र के कच्चे एवं पक्के नालों की सफाई का कार्य निगम द्वारा पोकलेण्ड मशीन, जेसीबी मशीन एवं डम्पर का उपयोग एवं श्रमिकों के माध्यम से किया जा रहा है। जिससे वर्षाकाल मे नागरिकों को जल जमाव जैसी समस्या उत्पन्न नही होगी।
महापौर ने निगम की टीम को जिन वार्डो में जल जमाव की स्थिती उत्पन्न होती है वह जगहें चिन्हीत कर पानी निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु कहा।
बैस ने बताया कि निगम सीमा क्षेत्र कच्चे नालों की सफाई लगभग पूरी हो चुकी हैं जो शेष रह गये हैं उन्हें शीघ्र सफाई किये जाने हेतु कहा। श्री बैस ने नागरिकों व व्यवसाईयों से अपील की है कि वे नालों मे अमानक पॉलिथीन व अनुपयोगी सामग्री नही डाले जिससे नालों मे जल जमाव की समस्या हो।



.jpg)
Comments
Post a Comment