खटाम्बा में बड़ा हादसा, छत गिरने से दो की मौत।




भारत सागर न्यूज/देवास। देवास के बीएनपी थाना क्षेत्र के ग्राम खटाम्बा में एक धार्मिक कार्यक्रम उस समय मातम में बदल गया, जब लगातार बारिश के बीच एक मकान की छत की मुंडेर अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में मां और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार के तीन अन्य सदस्य घायल हो गए। 




जानकारी के अनुसार घर में मान एवं सूरज पूजा का कार्यक्रम चल रहा था और परिवार के लोग घर के बाहर बैठे थे। तभी मकान की मुंडेर अचानक गिर गई, जिसकी चपेट में कई लोग आ गए। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। 




घटना की सूचना मिलते ही सीएसपी सुमित अग्रवाल, बीएनपी थाना प्रभारी प्रीति कटारे और पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाकर जांच शुरू कर दी है। जिला अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह लगातार बारिश से मुंडेर का कमजोर होना माना जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा