अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक उज्जैन जोन राकेश गुप्ता के द्वारा नव नियुक्त आरक्षकों को देशभक्ति जन सेवा के साथ मन में समाज सेवा का भाव रखने का दिया गया पाठ




भारत सागर न्यूज/उज्जैन। विशेष पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण रवि कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में एवं उप पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण मनीष अग्रवाल के निर्देशन में प्रदेश के सभी पुलिस प्रशिक्षण संस्थानों में ऐतिहासिक रूप से  एक साथ नव आरक्षकों का प्रशिक्षण सत्र आज दिनांक 23 जून 2026 को आरंभ हुआ ।




इसी तारतम्य में पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में आज दिनांक 23 जून 2026 को नव आरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण सत्र क्रमांक 6 आरम्भ हुआ। जिसमें प्रदेश के 25 जिलों से 606 नव आरक्षक प्रशिक्षण हेतु उपस्थित हुए हैं।




प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ उज्जैन जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक राकेश गुप्ता के द्वारा किया गया ।  शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि का स्वागत प्रभारी पुलिस अधीक्षक नंदकिशोर मालवीय के द्वारा एवं प्रशिक्षु नव आरक्षकों की ओर से नव आरक्षक दीपक कंसाना के द्वारा किया गया। 




प्रभारी पुलिस अधीक्षक नंदकिशोर मालवी के द्वारा संस्था के प्रशिक्षण एवं अन्य सामाजिक सरोकार गतिविधियों के संबंध में प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक राकेश गुप्ता के द्वारा प्राशिक्षुओं को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश पुलिस में चयनित होकर प्रशिक्षण के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की एवं मार्गदर्शित करते हुए बताया कि समाज में पुलिस की छवि आपके व्यवहार ,आपकी वर्दी के पहनावे से, समाज में सहयोगात्मक व्यवहार से उच्च होती है। 




आप देशभक्ति जन सेवा के साथ मन में समाज की सेवा का भाव रखें, कर्तव्य के प्रति समर्पित रहे, किसी भी परिस्थिति में  अमर्यादित व्यवहार से बचना चाहिए सिंहस्थएवं अन्य बड़े धार्मिक आयोजनों में पुलिस की ड्यूटी विभिन्न आयामों की होती जनता से आपका प्रत्यक्ष संपर्क होता है । 




जनता की मदद करने के लिए पुलिस एक अच्छा माध्यम है आप सभी अनुशासन कर्मठता के साथ प्रशिक्षण में सिखाई गई सभी बातों को अच्छे से सीखे एवं अपने प्रोफेशनल करियर में आत्मसात करेंl  माननीय मुख्यमंत्री  मोहन यादव जो कि हमारे गृहमंत्री भी हैं एवं पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना तथा मध्य प्रदेश पुलिस के लिए एवं स्वयं के लिए सम्मान अर्जित करते हुए गौरवान्वित करें।




आभार   उप  पुलिस अधीक्षक श्रीमती शैलजा भदोरिया के द्वारा किया गया । इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक सुश्री शशि वर्मा, निरीक्षक नितिन अमलावत, निरीक्षक मेवाराम राजोरिया, निरीक्षक अनिल तर्दाल, निरीक्षक दिनेश पटेल, निरीक्षक सुखराम भाबर, आरक्षक बहादुर सिंह देवड़ा सहित समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा