बीएनपी में मेधावी विद्यार्थियों, शहीद सैनिकों के परिजनों का सम्मान व अ.भा. कवि सम्मेलन आज




भारत सागर न्यूज/देवास। समाज में रचनात्मकता और राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बैंक नोट प्रेस के पूर्व स्वर्गीय कर्मचारी देवीलाल रांगवे की पुण्यतिथि पर धर्मेन्द्र रंगवे, सहयोगी संस्थाएं एवं मित्रगणो द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 




इस अवसर पर 10वीं एवं 12वीं कक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, देवास जिले के शहीद सैनिकों के परिजनों का अभिनंदन तथा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की विशेष आकर्षण राष्ट्र को समर्पित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन रहेगा, जिसमें देश के ख्यातिप्राप्त कवि अपनी रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं को राष्ट्रप्रेम, सामाजिक सरोकार और साहित्यिक संवेदनाओं से जोड़ेंगे। 




कवि सम्मेलन में वरिष्ठ गीतकार विनोद मंडलोई, शिव शैलेन्द्र, माधुरी किरण, हरीश हंगामा, ओम यादव, कुलदीप रंगीला, खलील गुमनाम एवं मोना गुप्ता अपनी काव्य प्रस्तुतियां देंगे। यह आयोजन 14 जून 2026, रविवार को रात्रि 8 बजे श्रम कल्याण केंद्र, देवास में आयोजित होगा। आयोजकों ने जिले के नागरिकों, साहित्य प्रेमियों एवं विद्यार्थियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा