सतवास में बड़ा हादसा टला: तेज बहाव में पुलिया पर फंसी कार, चार लोग सुरक्षित रेस्क्यू




भारत सागर न्यूज/देवास। सिर्फ कुछ मिनट की बारिश... और देखते ही देखते हालात ऐसे हो गए कि एक कार उफनते नाले के बीच फंस गई। दरअसल देवास जिले के सतवास क्षेत्र से सामने आए इस वीडियो में एक स्विफ्ट कार तेज बहाव के बीच संघर्ष करती दिखाई दे रही है।




घटना गुरुवार शाम की है, जब मसूरिया और खेरखेड़ा के बीच रेतिया नाला अचानक उफान पर आ गया। इसी दौरान बुरट गांव के चार लोग कार से पुलिया पार करने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन पानी का बहाव इतना तेज था कि कार बीच पुलिया पर ही फंस गई और कुछ ही पलों में खतरा बढ़ने लगा।




किस्मत अच्छी रही कि पुलिया के दोनों तरफ लगी तार फेंसिंग कार के लिए सहारा बन गई। अगर यह फेंसिंग नहीं होती, तो हादसा और भी गंभीर हो सकता था। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बिना समय गंवाए रेस्क्यू शुरू किया। 




काफी प्रयासों के बाद कार में सवार सभी चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। यह वीडियो सिर्फ एक घटना नहीं, बल्कि मानसून की शुरुआत के साथ मिलने वाली एक बड़ी चेतावनी है, उफनते नालों और पुलियाओं को पार करने का जोखिम कभी भी भारी पड़ सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा