देवास की शिक्षिका भावना पाल ने विश्व योगासन चैंपियनशिप में जीता रजत पदक

भारत सागर न्यूज/देवास। जिले की शिक्षिका एवं योगासन खिलाड़ी भावना पाल ने प्रथम वर्ल्ड योगासन चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर देवास, मध्यप्रदेश और देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। अहमदाबाद में आयोजित इस प्रतियोगिता में 78 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था।




भावना पाल ने बैक बैंड इंडिविजुअल इवेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल हासिल किया। वर्तमान में वे उत्कृष्ट विद्यालय देवास में शिक्षिका के रूप में पदस्थ हैं। उनकी इस उपलब्धि को जिले के लिए गर्व का क्षण माना जा रहा है।




जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्र ने बताया कि 4 से 8 जून तक आयोजित प्रतियोगिता में भावना पाल ने भारत का प्रतिनिधित्व किया और कड़े मुकाबले के बीच यह सफलता अर्जित की। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वर्चुअल उपस्थिति में हुआ था। कार्यक्रम में केंद्रीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया, योग गुरु स्वामी रामदेव और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद रहे। भावना पाल की इस उपलब्धि पर शिक्षा विभाग, खेल संगठनों और शहरवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। उनकी सफलता युवा खिलाड़ियों और विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा