जनकल्याणकारी शिविरों से पात्र हितग्राहियों को मिलेगा योजनाओं का लाभ - नपाध्यक्ष गेहलोत
भारत सागर न्यूज/नागदा/संजय शर्मा। मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार आमजन को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने एवं उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से 15 से 17 जून 2026 तक आयोजित विशेष जनकल्याणकारी शिविरों का शुभारंभ सोमवार को वार्ड 21 मे तेजाजी महाराज मंदिर, पाल्यागांव के सामने किया गया। शिविर सायं 4 बजे तक रहेगा, जिसमे शासन के सभी विभाग अपने अपने विभाग की योजना की जानकारी, पात्र हितग्राही क़ो जनकल्याणकारी योजना का लाभ एवं तत्सम्बन्ध मे आवश्यक सेवा मुहीया प्रदान कर समस्या का समाधान भी किया जायेगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती संतोष ओ.पी. गेहलोत ने की। मुख्य अतिथि के रूप में सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक तेजबहादुर सिंह चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश धाकड़, जिला उपाध्यक्ष राकेश यादव , पूर्व कैबिनेट मंत्री सुल्तान सिंह शेखावत,मंडल अध्यक्ष विजय पटेल एवं प्रकाश जैन वार्ड पार्षद देवकुंवर पटेल, पूर्व विधायक मनोज चावला, गोवर्धन परिहार, पार्षद अनीता मीणा, अनिल जोशी, विजयसिंह सिसोदिया, योगेश मीणा, हेमलता बागड़ी मंचासिंह थे ।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात मुख्य नगर पालिका अधिकारी रवि कुमार गुप्ता ने अतिथियों का माल्यार्पण एवं साफा पहनाकर स्वागत किया। अपने संबोधन में अतिथियों ने प्रधानमंत्री के विकसित भारत-2047 के संकल्प का उल्लेख करते हुए कहा कि शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने नागरिकों से योजनाओं का लाभ लेने तथा विकास कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया। उपस्थित नागरिकों ने भी योजनाओं के प्रति संतोष व्यक्त करते हुए शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
जनप्रतिनिधियों ने कहा कि भाजपा सरकार के सतत प्रयासों से नागरिकों को विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। नगर के विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर किए जा रहे हैं और आने वाले समय में नागदा को विकसित एवं आधुनिक नगर के रूप में स्थापित करने की दिशा में तेजी से कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है तथा नागरिकों के सहयोग, आशीर्वाद और समर्थन से नगर विकास की गति और तेज होगी।
शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, पेंशन योजनाएं, संबल योजना, कर्मकार मंडल योजना, समग्र एवं बीपीएल सेवाएं, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, पशुपालन, विद्युत तथा खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। साथ ही प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों के त्वरित निराकरण की प्रक्रिया भी प्रारंभ की गई, जिससे नागरिकों में उत्साह का वातावरण रहा।
नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती संतोष ओ.पी. गेहलोत ने नागरिकों से अपील की कि वे निर्धारित तिथियों पर आयोजित शिविरों में पहुंचकर शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ प्राप्त करें तथा अपनी समस्याओं के निराकरण हेतु आवेदन प्रस्तुत करें।
इसी क्रम में 16 जून को केशव गार्डन एप्रोच रोड तथा 17 जून को बाबा रामदेव मंदिर, जी-ब्लॉक, बिरलाग्राम नागदा में जनकल्याणकारी शिविर आयोजित किए जाएंगे।
प्रशासन द्वारा सभी विभागों को अपनी-अपनी योजनाओं की जानकारी देने के लिए फ्लेक्स एवं प्रदर्शनी लगाने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे नागरिकों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त हो सके और वे अधिक से अधिक लाभान्वित हो सकें।
इस अवसर पर महामंत्री दौलतराम प्रजापत,मोतीसिंह शेखावत, लखन गुर्जर, श्रीराम शर्मा, जगदीश बागड़ी,दिनेश परिहार,रामसिंह शेखावत,सुबोध स्वामी, नरेंद्र कोठारी, अमित मीणा, कैलाश जटिया, सत्येंद्र सिंह चौहान, क्षितिज चौहान, अर्जुन खारोल, पवन भारती, सुनील सहित अनेक जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता, वार्डवासी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष सुभाषचंद शर्मा ने किया एवं आभार वार्ड पार्षद देवकुंवर जी पटेल ने माना |






Comments
Post a Comment