जिला चिकित्सालय में नाश्ते के पोहे में निकले कीड़े, मरीजों के उडे होश...

भारत सागर न्यूज/देवास। दरअसल देवास जिला चिकित्सालय में मरीजों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। बुधवार सुबह अस्पताल के वार्डों में भर्ती मरीजों को नाश्ते में पोहा वितरित किया गया, लेकिन कुछ ही देर में पोहे में कीड़े निकलने की शिकायत सामने आई। 




मरीजों और उनके परिजनों का आरोप है कि पोहा खाते समय उन्हें उसमें मरे हुए कीड़े दिखाई दिए, जिसके बाद उन्होंने तुरंत भोजन करना बंद कर दिया। घटना से अस्पताल में नाराजगी का माहौल बन गया और कई मरीजों ने नाश्ता लेने से इनकार कर दिया। 




मरीजों का कहना है कि अस्पताल में इलाज के साथ-साथ स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण भोजन मिलना भी जरूरी है, लेकिन इस तरह की लापरवाही मरीजों के स्वास्थ्य के लिए खतरा बन सकती है। 




मामले की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रशासन हरकत में आया और जांच के निर्देश दिए है। अब देखना होगा कि मामले में किस तरह की कार्रवाई होती है।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा