सोमवती अमावस्या पर्व हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई डूबकी लघु सिंहस्थ जैसा नजारा



भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा । पुरुषोत्तम मास के समापन और सोमवती अमावस्या पर्व पर आज़ उज्जैन में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। जिन्होंने क्षिप्रा नदी और मोक्ष कुंड में आस्था की डूबकी लगाई और अपने पितरों के मोक्ष के लिए दान पुण्य किया।



एक माह तक चलने वाले पवित्र पुरूषोत्तम मास के समापन और सोमवती अमावस्या पर्व का दुर्लभ संयोग बनने पर आज बड़ी संख्या में श्रद्धालु उज्जैन पहुंचे। जिन्होंने मोक्षदायिनी क्षिप्रा में आस्था की डूबकी लगाई। स्नान का सिलसिला अल सुबह से ही शुरू हो गया था। 



इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने क्षिप्रा के घाटों के अलावा मोक्ष कुंड में स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। क्षिप्रा नदी के दोनों और श्रद्धालुओं की इतनी भीड़ थी,जिसे देखकर लघु कुंभ सा नजारा दिखाई दिया। श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद अपने पितरों के मोक्ष के लिए विभिन्न मंदिरों में दर्शन कर दान पुण्य किया। पंडित अमर डब्बेवाला ने बताया कि आज के दिन क्षिप्रा नदी में स्नान करने से सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है।




Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा