सांसद निधि से बनेगा भवन - खटीक समाज को मिलेगी नई सौगात – नपाध्यक्ष गेहलोत




भारत सागर न्यूज/नागदा । नगर पालिका परिषद नागदा की PIC बैठक मे सांसद निधि से अनुशंसित राशि से खटिक समाज  सामाजिक समिति के सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों हेतु भवन निर्माण हेतु  आयी दरो क़ो स्वीकृत कर दिया है । लगभग 10 लाख रुपये की सांसद निधि से निर्मित इस भवन क़ो कुछ कागजी कार्यवाही के बाद भूमिपूजन किया जायेगा । भवन के निर्माण से खटिक समाज को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए स्थायी एवं सुविधायुक्त भवन उपलब्ध होगा।




नगर पालिका परिषद की पीआईसी बैठक में खटिक समाज भवन निर्माण के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई थी। इसके लिए सांसद निधि से 10 लाख रुपये की राशि स्वीकृत हुई थी। भवन का निर्माण पाडल्या रोड स्थित आर्य मैरिज गार्डन के समीप कराया जायगा ।




भवन निर्माण कार्य के लिए लगभग 13.48 लाख रुपये का प्राक्कलन तैयार किया गया था तथा आवश्यक तकनीकी स्वीकृतियां प्राप्त करने के बाद कार्य पूर्ण कराया जायगा । सांसद निधि से अतिरिक्त लगने वाली राशि का वहन नियमानुसार नगर पालिका परिषद द्वारा किया जायेगा ।




नगर पालिका अध्यक्ष संतोष ओ.पी. गेहलोत ने बताया कि सभी समाजजनो को आवश्यक सामुदायिक सुविधाएं उपलब्ध कराना परिषद की प्राथमिकता है। खटिक समाज भवन के निर्माण से समाजजनों को अपने सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा मिलेगी तथा सामाजिक एकता और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा मिलेगा।
उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद नागदा नागरिक सुविधाओं के विस्तार और विभिन्न समाजों के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। खटिक समाज भवन का निर्माण इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जिससे समाज के लोगों को लंबे समय तक लाभ मिलेगा।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा