बड़े मंगलवार पर मारुति मंदिर में फलों से हुआ भव्य श्रृंगार




भारत सागर न्यूज/देवास । ज्येष्ठ मास के बड़े मंगलवार के अवसर पर मारुति मंदिर में भगवान हनुमान का केले के फलों से आकर्षक एवं भव्य श्रृंगार किया गया। मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया, जिससे श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल रहा। 




मंदिर के पुजारी दर्शन उपाध्याय ने बताया कि ज्येष्ठ मास में हनुमानजी की विशेष पूजा का महत्व होता है, इसलिए फल-श्रृंगार किया गया है। 




श्रृंगार में उपयोग किए गए फलों का प्रसाद बुधवार से शनिवार तक श्रद्धालुओं के बीच वितरित किया जाएगा। बड़ी संख्या में भक्तों ने मंदिर पहुंचकर दर्शन किए और भगवान से सुख-समृद्धि की कामना की।








Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा