अपहरण कर मारपीट और जबरन वसूली करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार




भारत सागर न्यूज/देवास। थाना नाहर दरवाजा पुलिस ने वाहन चालक का अपहरण कर मारपीट और जबरन वसूली करने वाले दो आरोपियों को घटना के 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार और मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं




पुलिस के अनुसार फरियादी दीपेश सोनी निवासी देवास 1 जून की रात अपनी लोडिंग वाहन में सीएनजी भरवाने एबी रोड बायपास स्थित पेट्रोल पंप गया था। इसी दौरान एक कार ने उसके वाहन को टक्कर मार दी। 




कार सवार दो युवकों ने उसके साथ मारपीट की और 20 हजार रुपये की मांग की। विरोध करने पर आरोपियों ने उसका मोबाइल और वाहन की चाबी छीन ली तथा जबरन कार में बैठाकर विभिन्न स्थानों पर ले गए। वहां जान से मारने की धमकी देकर उसके फोन-पे खाते से 4,437 रुपये ट्रांसफर करा लिए। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा