माता टेकरी पर हादसा: तेज आंधी-बारिश में माता टेकरी मंदिर का छज्जा गिरा, बड़ा हादसा टला




भारत सागर न्यूज/देवास। देवास में आई तेज आंधी और बारिश के दौरान माता टेकरी स्थित बड़ी माता तुलजा भवानी मंदिर में एक बड़ा हादसा हो गया। तेज हवाओं के कारण मंदिर का छज्जा टूटकर नीचे गिर गया, वहीं परिसर में लगे कुछ शेड भी क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के समय मंदिर परिसर में कोई श्रद्धालु मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि टल गई।




मंदिर के पुजारियों के अनुसार घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि मंदिर का यह हिस्सा काफी पुराना था। तेज आंधी और बारिश के दौरान अचानक छज्जा गिरने से परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।




हालांकि इस घटना के बाद कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं। आखिर जिस माता टेकरी पर हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं, वहां पुराने और जर्जर हिस्सों की समय-समय पर जांच क्यों नहीं की गई? पुजारियों का कहना है कि मंदिर की स्थिति को लेकर पहले भी प्रशासन को अवगत कराया गया था। इसके अलावा माता टेकरी क्षेत्र में पहले भी पहाड़ी से पत्थर गिरने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।




ऐसे में यह हादसा सिर्फ एक घटना नहीं, बल्कि सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा का संकेत भी है। फिलहाल बड़ा हादसा टल गया, लेकिन भविष्य में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए मंदिर परिसर के पुराने हिस्सों की तत्काल जांच और मरम्मत जरूरी दिखाई देती है।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा