बकाया संपत्तिकर की राशि जमा नही करने पर की जा रही कुर्की की कार्रवाई




भारत सागर न्यूज/देवास। निगम सीमा क्षेत्र के संपत्तिकर के बकायादरों से करों की वसुली करने हेतु आयुक्त दलीप कुमार के निर्देश पर निगम संपत्तिकर की टीम के द्वारा संपत्तिकर की वसुली की जा रही है। 




जिसके अन्तर्गत वार्ड 17, 39 एवं 40 मे निगम द्वारा वसुली की गई। जिसमें कुर्की की कार्रवाई के दौरान वार्ड 17 रसुलपुर मे बडे बकायादार के द्वारा निगम की टीम को बकाया संपत्तिकर की राशि 2 लाख 26 हजार 818 की राशि मौके पर ही जमा की गई।




वार्ड 39 सरदार पटेल मार्ग निवासी कल्लू शमीम, आशिक पर 93 हजार 151, बकाया होने से इनके भवन पर कुर्की की कार्रवाई की गई। वार्ड 39 सरदार पटेल मार्ग निवासी युनुस पिता अल्ताफ पर 51 हजार बकाया संपत्तिकर की राशि होने पर भवन स्वामी द्वारा निगम की टीम को रूपये 10 हजार की राशि जमा कराई तथा शेष 40 हजार की राशि 7 दिवस मे जमा कराने की मांग पर निगम की टीम के द्वारा समय दिया गया।




इसी प्रकार वार्ड 40 पीठा रोड निवासी हकीमुद्दीन हेदर अली पर संपत्तिकर की राशि 73 हजार बकाया होने पर, वार्ड 40 पीठा रोड निवासी शमा बी शफी पर संपत्तिकर की 42 हजार 232 बकाया होने पर भवन स्वमियों के द्वारा 2 से 7 दिवस का समय चाहा गया जिसे निगम की टीम के द्वारा उनकी मांग पर समय दिया गया। कार्रवाई मे निगम राजस्व उपनिरीक्षक रविन्द्रसिंह ठाकुर, संजय सांगते, वार्ड प्रभारी विशाल पाटील, ईरफान खान, महेन्द्रसिंह भाटी, मनीष थोरात, सहायक राहूल सांगते उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा