यात्रियों, विद्यार्थियों और व्यापारियों को मिलेगा सीधा लाभ – नपाध्यक्ष संतोष गेहलोत



भारत सागर न्यूज/नागदा । नागदा एवं आसपास के क्षेत्र के रेल यात्रियों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण रहा। कोटा-चौमहला मेमू ट्रेन का उज्जैन तक विस्तार होने पर नागदा रेलवे स्टेशन पर भव्य शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उज्जैन-आलोट संसदीय क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद माननीय  अनिल फिरोजिया जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।




इस अवसर पर सांसद फिरोजिया ने जनप्रतिनिधियों के साथ ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर नागदा से उज्जैन के लिए रवाना किया। कार्यक्रम के दौरान लोको पायलट एवं गार्ड का स्वागत एवं सम्मान भी किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती संतोष ओ.पी. गेहलोत, उपाध्यक्ष सुभाषचंद शर्मा एवं नगर पालिका के सभी पार्षदों ने मिलकर  सांसद जी एवं उपस्थित अतिथियों का शॉल एवं श्रीफल भेंट कर स्वागत-सम्मान किया।




नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती संतोष ओ.पी. गेहलोत ने कहा कि ट्रेन के उज्जैन तक विस्तार से नागदा एवं आसपास के क्षेत्र के हजारों यात्रियों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों एवं व्यापारियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। यह क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही मांग थी, जिसके पूर्ण होने से लोगों में हर्ष का वातावरण है।




कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए क्षेत्रवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही इस उपलब्धि के लिए देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi, रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री Mohan Yadav तथा सांसद अनिल फिरोजिया, एवं क्षत्रिय विधायक तेजबहादुर सिंह चौहान के प्रति आभार व्यक्त किया गया।




इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती संतोष ओ.पी. गेहलोत के नेतृत्व में पूरी परिषद द्वारा मुख्य अतिथियों का स्वागत किया गया तथा इस नई रेल सुविधा को क्षेत्र के विकास और जनसुविधा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया। यात्रियों ने भी इस सौगात पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे उन्हें यात्रा में समय एवं सुविधा दोनों का लाभ मिलेगा।





इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश धाकड़, विधायक तेजबहादुर सिंह चौहान, पूर्व विधायक मनोज चावला,केबिनेट मंत्री सुल्तान सिंह शेखावत,राजेंद्र अवाना,आश्विन डिंडोरकर, विजय पटेल,प्रकाश जैन, गोवेर्धन परिहार, महेंद्र गादींया,आदि मंचासिंन अतिथि थे ।







Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा