आंधी-तूफान से माता टेकरी के मंदिरों को नुकसान, सामाजिक कार्यकर्ता ने मरम्मत की मांग उठाई...




भारत सागर न्यूज/देवास। पिछले दिनों आए तेज आंधी-तूफान के कारण देवास की प्रसिद्ध माता टेकरी स्थित बड़ी माता मंदिर की छत का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर गिर गया। वहीं छोटी माता मंदिर सहित टेकरी क्षेत्र के अन्य हिस्सों में भी नुकसान होने की जानकारी सामने आई है। 



इस संबंध में वरिष्ठ नागरिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता आर. बी. भाई पटेल ने जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं नगर निगम आयुक्त को आवेदन सौंपकर शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है। आर. बी. भाई पटेल ने बताया कि तेज हवाओं और आंधी के चलते बड़ी माता मंदिर की छत का एक हिस्सा गिर गया, जबकि छोटी माता मंदिर एवं टेकरी क्षेत्र के अन्य निर्माण कार्य भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। 





उन्होंने कहा कि कुछ ही सप्ताह बाद देवास का प्रसिद्ध आषाढ़ी पूर्णिमा पर्व शुरू होने वाला है, जो लगभग एक सप्ताह तक चलता है। उन्होंने प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि इस पर्व के दौरान इंदौर, उज्जैन, सीहोर, भोपाल सहित विभिन्न शहरों से हजारों श्रद्धालु माता टेकरी दर्शन के लिए पहुंचते हैं। 



यदि क्षतिग्रस्त हिस्सों की समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई तो श्रद्धालुओं को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है तथा सुरक्षा संबंधी जोखिम भी बना रहेगा। सामाजिक कार्यकर्ता ने प्रशासन से मांग की है कि बड़ी माता मंदिर की क्षतिग्रस्त छत एवं छोटी माता मंदिर सहित टेकरी क्षेत्र के अन्य टूटे हुए हिस्सों का तत्काल निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत कार्य कराया जाए, ताकि आगामी धार्मिक आयोजन सुरक्षित एवं सुचारू रूप से संपन्न हो सके।


Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा