भजन गायिका माया मालवीय की कबीर प्रकट उत्सव के उपलक्ष में खिलचीपुर में होगी प्रस्तुति
भारत सागर न्यूज/देवास । अंतर्राष्ट्रीय संत सदगुरु कबीर साहब की 628,वीं जयंती के उपलक्ष में राजगढ़ जिले के खिलचीपुर नगर में मालवा क्षेत्र की भजन गायिका माया मालवीय अपने दल के साथ होनें वाले कबीर प्रगटोत्सव 29 जून 2026 को रात्री में होने वाली कबीर भजन संध्या, आयोजन में प्रस्तुति देंगी।
इस शुभ अवसर पर महंत महेश दास जी साहेब द्वारा चौका आरती एवं सत्संग का सुमिरन किया जाएगा। कार्यक्रम में भजन गायिका ममता मालवीय का भी गायन होगा ,
कबीर भजन संध्या आयोजन समिति के पदाधिकारीगण एवं कबीर साहब के अनुयाइयों ने होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भक्तजनों श्रद्धालुओं से सम्मिलित होने का आग्रह किया है।



Comments
Post a Comment