एमजी रोड बना आमजनों की आफत ना नाली का निर्माण पुरा हुआ ना हुई पोल शिफ्टिंग और खोद दी सिवरेज लाइन...

- सुरक्षा की दृष्टि से हजारों आमजनों को बारिश के समय होगी मुश्किल,,,




भारत सागर न्यूज/देवास। बहुचर्चित एमजी रोड का अब तक निर्माण कार्य पूरी तरह से पूरा नहीं हुआ है और ऊपर से सीवरेज लाइन खोदने का काम चालू हो गया है। अधूरे पड़े सभी निर्माण कार्य बारिश के समय दुर्घटना का कारण बनेंगे। एमजी रोड व्यापारियों के साथ ही हजारों आमजन की आफत बना हुआ है। 




ना नाली निर्माण पूरा हुआ ना पोल शिफ्टिंग हुई है जो सुरक्षा की दृष्टि से आम जनों के लिए उचित नहीं है। बारिश के समय आम जनों को पानी में गड्ढे  का अंदाजा लगाना मुश्किल होगा। और ऐसे में दुर्घटना हो सकती है। दो-तीन जगह नाली चौक हो गई है इस तरह से जिम्मेदारों ने पूरे शहर का कबाडा कर रखा है। नगर जनहित सुरक्षा समिति के अनिल सिंह बेस ने बताया कि एमजी रोड निर्माण कार्य अतिक्रमण हटाने की खबर से आम जन में खुशी की लहर दौड़ गई थी। 




लेकिन महिनों  बीत  जाने के बाद भी अभी निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। रोड चौड़ा कर दिया लेकिन  बिजली के पोल  की शिफ्टिंग नहीं हुई। ऐसे में  आमजन समस्या से  कैसे छुटकारा पाएंगे । क्योंकि बिजली के पोल बिच  सड़क में आ रहे हैं। जो नाली बनाई जा रही है, वह भी बहुत संकरी  बनाई गई है। कई जगह  नाली को मोड़ दिया गया है।  




दूसरी और सीवरेज के लिए खुदाई की जा रही है। जबकि बारिश लगभग शुरू होने वाली है। अगर बारिश में गड्ढे नहीं दिखे पानी भर जाने के कारण तो आमजन दुर्घटना का शिकार होंगे अभी नाली के गड्ढे ही ठीक नहीं हुए हैं और सिवरेज लाइन की खुदाई चालू कर दी कब तो इसकी मिट्टी उठाई जाएगी जगह-जगह रोड पर पड़े मिट्टी के ढेर दुर्घटना का सबक बने हुए हैं।  




हल्की बारिश में  कीचड के कारण वाहन चालक फिसल रहे हैं। कब इसका निर्माण कार्य  पूरा होगा आखिर कब तक आमजन परेशान होते रहेंगे बारिश में पानी भरने की स्थिति में गड्ढे का अंदाजा लगाया जाना मुश्किल होगा हजारों आमजान की सुरक्षा की दृष्टि से बहुत घातक है। 




नगर जनहित सुरक्षा समिति के अनिल सिंह बेस, विनोद सिंह गोड, विजय सिंह तंवर, तकिउद्दीन काजी, सुनील सिंह ठाकुर, सुभाष वर्मा, सुरेश रायकवार  अनूप दुबे उमेश राय, सतनारायण यादव आदि ने संबंधित विभाग के जिम्मेदारों से एमजी रोड के अधूरे पड़े निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कर  हज़ारों आम जनों व व्यापारियों को इस गंभीर समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा