एमजी रोड गांजाभांग चौराहा पर से हटाया अवैध अतिक्रमण




भारत सागर न्यूज/देवास। एमजी रोड नाला निर्माण कार्य के दौरान गांजाभांग चौराहा पर स्थित नाला निर्माण में आ रही दुकान को नगर निगम द्वारा तोडा गया था। इसके पश्चात नाला निर्माण किया गया। नाला निर्माण के बाद संबंधित दुकान स्वामी द्वारा पुन नाले के उपर अवैध दुकान का निर्माण कार्य किया गया था। 




जिसे आयुक्त दलीप कुमार के निर्देशन में निगम की टीम के द्वारा उक्त निर्मित अवैध दुकान को पुन जेसीबी मशीन से शनिवार 6 जून को गया। 




नाले के निर्माण में किसी भी प्रकार से नाले के उपर अस्थाई या स्थाई अतिक्रमण किया जाता है तो उसे तत्काल निगम द्वारा तोडा जावेगा। आयुक्त ने बताया कि निगम द्वारा एमजी रोड पर तेज गति से चल रहे नाला निर्माण के साथ साथ इलेक्ट्रिक व सिवरेज लाईन भी डाली जा रही है ताकि बारिश पूर्व नाला निर्माण कार्य पूरा हो सके जिससे नागरिकों को व व्यवसाईयों को सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा