शासकीय ट्यूबवेल एवं भूमि पर कब्जे के प्रयास के खिलाफ ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार
भारत सागर न्यूज/देवास। ग्राम तुमडावदा (ग्राम पंचायत लसुल्डिया छत्रधार) के मोहल्लेवासियों ने मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में जिला कलेक्टर को आवेदन सौंपकर शासकीय भूमि पर स्थित ट्यूबवेल एवं भूमि पर कथित अतिक्रमण और कब्जे के प्रयास की शिकायत की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव के निवासी मुकेश पटेल द्वारा शासकीय भूमि पर लगे ट्यूबवेल पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है,
जिससे पूरे मोहल्ले की पेयजल व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है। ग्रामीणों के अनुसार संबंधित ट्यूबवेल से पिछले 7-8 वर्षों से मोहल्ले के लोग पेयजल प्राप्त कर रहे हैं। आरोप है कि ट्यूबवेल की वायरिंग बार-बार काटी जा रही है तथा शासकीय भूमि पर मुरम डालकर कब्जा करने और ट्यूबवेल को बंद कराने की कोशिश की जा रही है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि विरोध करने पर विवाद और अभद्र व्यवहार की स्थिति बन जाती है।
मोहल्लेवासियों का कहना है कि यदि उक्त ट्यूबवेल बंद हो गया या उस पर कब्जा हो गया तो क्षेत्र के लोगों को गंभीर जल संकट का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि आसपास कोई अन्य सुविधाजनक पेयजल व्यवस्था उपलब्ध नहीं है। ग्रामीणों ने कलेक्टर से मामले की जांच कर शासकीय भूमि एवं ट्यूबवेल को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है।
जनसुनवाई में आवेदन देने के दौरान डेरिस सचिव विक्की मालवीय, कवि राधे परमार, लाखन परमार, सतीश परमार, तेजकरण परमार, आकाश परमार, सुनील परमार, सतीश नरवरिया, संतोष नरवरिया, कोहिनूर फुलेरिया, सतीश रावत, सुनील ठेकेदार, रमेश परमार, विशाल परमार, शुभम नरवरिया, कन्हैया परमार, लक्की परमार, प्रहलाद परमार, बनेसिंह परमार, खुशहाल परमार, अंकित फुलेरिया, नवीन परमार, आयुष परमार एवं अजय परमार सहित बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी उपस्थित थे।




Comments
Post a Comment