जैन समाज सामाजिक संगठन एवं प्रेस क्लब ने संयुक्त रूप से किया पौधारोपण




भारत सागर न्यूज/देवास। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से जैन समाज सामाजिक संगठन एवं प्रेस क्लब द्वारा महावीर धाम दिगंबर जैन मंदिर परिसर स्थित गार्डन में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संगठन एवं प्रेस क्लब के सदस्यों एवं पर्यावरण प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए बड़ी संख्या में पौधे लगाए। 




मंदिर परिसर में विभिन्न प्रजातियों के फूल और लंबी अवधि वाले पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प भी लिया। संगठन एवं प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने कहा कि केवल पौधारोपण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों को पेड़ बनने तक उनकी देखभाल करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उन्हें सुरक्षित रखने की अपील करते हुए कहा कि पौधारोपण ऐसे स्थानों पर किया जाए, जहां उनकी निरंतर देखरेख संभव हो सके। 




कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए समाजजनों ने हरित एवं स्वच्छ भविष्य के निर्माण में अपनी सहभागिता निभाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जैन समाज सामाजिक संगठन के नरेंद्र जैन, दिलीप चौधरी, विनोद जैन, अरुण जैन, प्रवीण पानाेत, पारस जैन, निलेश छाबड़ा, दिलीप जैन, गिरीश संघवी, प्रमोद जैन, निलेश जैन, आर सी जैन, प्रमोद तांतेड, 




राजेश जैन सहित संगठन के अनेक सदस्य एवं प्रेस क्लब के अध्यक्ष ललित शर्मा, शेखर कौशल, तरुण मेहता, सिद्धार्थ मोदी, अतुल बगलीकर, खुमान सिंह बैस, राहुल परमार, जितेंद्र मारू, रघुनंदन समाधियां, वरुण राठौर, दीपेश जैन के साथ विकास जैन, पीयूष जैन, विकास जैन अपने, संदीप राठौर एवं मंदिर का ट्रस्ट मंडल एवं महिला मंडल उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा