उज्जैन में एकतरफा प्यार का खौफनाक अंजाम: दवा बाजार में युवती पर जानलेवा हमला, CCTV आया सामने, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सबख सिखाया..!
भारत सागर न्यूज/संजय शर्मा/उज्जैन। शहर के व्यस्ततम क्षेत्र माधव क्लब रोड स्थित दवा बाजार में शुक्रवार दोपहर एक सनसनीखेज घटना सामने आई। यहां एक 19 वर्षीय युवती पर सरेआम चाकू से हमला कर दिया गया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल युवती को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार, बापू नगर निवासी पूजा रजक दवा बाजार स्थित एक फर्म में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है। शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे वह अपने कार्यस्थल पर जा रही थी, तभी एक युवक ने उसे रास्ते में रोक लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों के बीच कुछ विवाद हुआ, जिसके बाद युवक ने युवती पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
परिजनों ने सुनील नामक युवक पर हमले का संदेह जताया है। उनका कहना है कि आरोपी पिछले कुछ दिनों से युवती को परेशान कर रहा था। घटना की पूरी वारदात आसपास लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया और सबक भी सिखाया कार्यवाही में आरोपी के पैर में चोट लगी है
हालांकि, पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने तक आरोपी की पहचान और हमले के पीछे के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
हमले में युवती के पेट, गर्दन और हाथ सहित शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए निजी अस्पताल रेफर किया गया। जहाँ उसकी हालत स्थिर बनी हुई हैं





Comments
Post a Comment