भाटपचलाना पुलिस द्वारा गांव नौगांवा जंगल में चालू हाथ भट्टी पर जहरीली शराब बनाते 1 आरोपी रंगे हाथ पकड़ा, 10 लीटर शराब जप्त
भारत सागर न्यूज/उज्जैन। जिला उज्जैन पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रदीप शर्मा द्वारा जिले में लगातार अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक महोदय उज्जैन के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय करणदीप सिंह, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस खाचरौद आकांक्षा बेछोटे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भाटपचलाना सत्येंद्र सिंह चौधरी व उनकी टीम द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधि करने वाले अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 08.07.2026 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम नौगांवा जंगल में आरोपी श्यामलाल पिता पथाल सिसोदिया जाति चर्मकार उम्र 34 वर्ष निवासी नौगांवा को अस्थाई हाथ भट्टी बनाकर मऊआ की कच्ची यूजरिया मिली हुई जहरीली शराब बनाते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।
थाना भाटपचलाना पर मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति ग्राम नौगांवा में गढ़ के पीछे जंगल में हाथ भट्टी पर अवैध रूप से मऊआ की कच्ची शराब बना रहा है। सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह चौधरी द्वारा टीम बनाकर मौके पर भेजी गई। टीम द्वारा गांव नौगांवा जंगल पहुंचकर आरोपी श्यामलाल पिता पथाल सिसोदिया जाति चर्मकार उम्र 34 वर्ष निवासी नौगांवा को ईंटों की अस्थाई भट्टी बनाकर चालू भट्टी पर शराब बनाते हुए रंगे हाथों पकड़ा। मौके पर आरोपी के कब्जे से 10 लीटर हाथ भट्टी पर बनी मऊआ की कच्ची जहरीली शराब कीमती 1000 रुपये की जप्त की गई तथा मौके पर शराब बनाने की भट्टी, मऊआ का लहान व शराब बनाने के उपकरण को नष्ट किया गया।
आरोपी श्यामलाल को गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध थाना भाटपचलाना पर अपराध क्रमांक 299/2026 धारा 49(ए) आबकारी अधिनियम का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है जिसके विरुद्ध पूर्व में भी थाना भाटपचलाना पर दो अपराध पंजीबद्ध हैं। आपराधिक रिकॉर्ड: 1. 10/2023 धारा 294, 323, 506 भादवि थाना भाटपचलाना जिला उज्जैन 2. 146/2023 धारा 25(1) आबकारी अधिनियम थाना भाटपचलाना जिला उज्जैन।




Comments
Post a Comment