108 एम्बुलेंस की त्वरित सेवा से बची चार घायलों की जान, जमीनी विवाद में घायल हुए थे लोग

 




भारत सागर न्यूज/देवास। जिले की टोंकखुर्द तहसील के ग्राम भुतियाखुर्द में शनिवार को जमीनी विवाद के चलते दो परिवारों के बीच हुए हिंसक संघर्ष में एक पक्ष के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद 108 एम्बुलेंस सेवा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायलों को समय पर उपचार उपलब्ध कराया, जिससे उन्हें शीघ्र चिकित्सा मिल सकी।




जानकारी के अनुसार, रात्रि 9:56 बजे भोपाल स्थित 108 एम्बुलेंस मुख्यालय से सूचना मिलते ही बीएनपी थाना क्षेत्र की 108 एम्बुलेंस मौके के लिए रवाना हुई। ईएमटी सुनील मालवीय और पायलट सोनू यादव एंबुलेंस लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टोंकखुर्द पहुंचे ओर घायलों को प्राथमिक उपचार देते हुए बिना समय गंवाए उन्हें सुरक्षित जिला अस्पताल देवास पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार सभी चारों घायलों का उपचार जारी है 



तथा उनकी हालत अब खतरे से बाहर है। समय पर पहुंची 108 एम्बुलेंस सेवा की तत्परता और कर्मचारियों की सजगता से घायलों को शीघ्र उपचार मिल सका। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा