अंडर-11 स्टेट सिलेक्शन शतरंज चैंपियनशिप 2026 का दो दिवसीय आयोजन संपन्न

 



भारत सागर न्यूज/देवास। देवास जिला शतरंज संघ द्वारा आयोजित मध्य प्रदेश अंडर-11 स्टेट सिलेक्शन शतरंज चैंपियनशिप 2026 का दो दिवसीय आयोजन आज सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता की अध्यक्षता किंडर हाई सेकेंडरी स्कूल के डायरेक्टर हेमंत वर्मा ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवास जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष सुधीर पंडित एवं रागिनी चौहान रहे, जबकि राजीव श्रीवास्तव एवं अजय नागर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। 




कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संघ के अध्यक्ष सुधीर पंडित ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 148 बालक एवं बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने कहा कि चयनित खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय अंडर-11 शतरंज प्रतियोगिता, जो बेंगलुरु (कर्नाटक) में आयोजित होगी, में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता के परिणामों में बालिका वर्ग से प्रथम लावण्या जुनेजा एवं द्वितीय अन्वेषा छज्जलानी, जबकि बालक वर्ग में प्रथम मनित आर्य यादव एवं द्वितीय प्रयान चोपड़ा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए।



 राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में किंडर हाई सेकेंडरी स्कूल के डायरेक्टर स्वप्निल वर्मा एवं प्राचार्य विनोद पटेल का विशेष सहयोग रहा। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में देवास जिला शतरंज संघ के कोषाध्यक्ष क्षितेन्द्र सिंह, सहसचिव पावन पाटिल, कुणाल आयचित, पीयूष श्रीवास्तव, मुकेश धुरिया, सरफराज अहमद, मनोज कुशवाहा, मनोज सिंह, आदित्य आचार्य एवं दीपक जैन सहित सभी पदाधिकारियों, विद्यालय स्टाफ एवं स्वयंसेवकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। 



सभी पदाधिकारियों ने विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता का संचालन चीफ आर्बिटर एवं डिप्टी आर्बिटर हर्षित श्रीवास्तव द्वारा सफलतापूर्वक किया गया। अंत में पवन यादव ने आभार व्यक्त करते हुए सभी अतिथियों, अभिभावकों, खिलाड़ियों, विद्यालय परिवार एवं सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता सफल एवं यादगार रही।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा