मोहन दास बैरागी ने सेवा निवृत्ति पर बालिकाओं के शैक्षणिक विकास एवं भोजन के लिए 11000राशि का समर्पण किया

    https://www.bharatsagar.page/2026/07/200.html

देवास। जीवन में कुछ लोग विरले ही होते हैं जो परोपकार को ही सेवा भाव एवं कर्तव्य समझते हैं। ऐसे ही मोहनदास बैरागी उच्च श्रैणी शिक्षक मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के जिला संगठन मंत्री व इंदौर पेड़ी के संचालक ने अपनी सेवानिवृत्ति पर सेवा भारती द्वारा संचालित जीवन उमंग बालिका छात्रावास बिचोली मरदाना की बालिकाओं के शैक्षणिक विकास एवं भोजन के लिए एक भव्य सेवा निवृत्ति कार्यक्रम आयोजित कर 11000 रुपए की राशि सेवा भारती के मालवा प्रांत के कार्यकारिणी सदस्य सोहनलाल परमार को प्रदान की। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के देव कृष्ण व्यास, जिला शिक्षा अधिकारी राजीव सूर्यवंशी, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी एच एल खुशाल एवं हरि सिंह भारती,सहायक संचालक प्रमिला डावर, विकास खंड शिक्षा अधिकारी अजय सोलंकी, विष्णु वर्मा, सोभाग सिंह ठाकुर, शिवेश शर्मा, उदल सिंह परमार, कमलकांत मेहता, सोहनलाल परमार, अर्जुन सिंह राठौर कन्नोद, राजेंद्र रावल, केलवाजी, सुभाष चंद्र पाटीदार, दिगविजय सिंह, पेड़ी अध्यक्ष महेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष रमेश निनामा, सुलेखा शुक्ला, संचालक राजेंद्र कुमार मकवानी, भगवती प्रसाद पंडित, अरुणा मिश्रा, प्रबंधक चेतन रावत, राजकुमार यादव, राजेन्द्र आचार्य सहित मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के प्रांतीय संभाग जिला एवं विकासखंड के पदाधिकारी गण, समाज जन एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे। सभी अतिथियों द्वारा श्री बैरागी द्वारा अपनी 43 वर्ष के सेवा काल में किए गए कार्यों का उल्लेख कर उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन दीपक यादव, एवं सरस्वती वंदना बिंदु परसाई एवं आभार बिटीया एडवोकेट साक्षी वैष्णव ,पूजा वैष्णव कमलेश वैष्णव ने माना






Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा